स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ध्वजफहरा कर, ली पंच प्रण की शपथ

स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ध्वजफहरा कर, ली पंच प्रण की शपथ

स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ध्वजफहरा कर, ली पंच प्रण की शपथ
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने ध्वज फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया। इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पंच प्रण की शपथ ली।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज का दिन देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना ने अपने कैंप कार्यालय पर भी ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें एकता, अखंडता और सेवा भाव के साथ देश के विकास में भागीदार बनने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ कई कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महाराजगंज -उत्तर प्रदेश.

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे