विधायक ऋषि त्रिपाठी ने टेढ़ी गांव में मकान गिरने से घायल परिवार का लिया हालचाल
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने टेढ़ी गांव में मकान गिरने से घायल परिवार का लिया हालचाल
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम टेढ़ी में विगत दिनों हुई बरसात के कारण एक मकान गिर जाने से जनकराज सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी विधानसभा सत्र समाप्त होते ही लखनऊ से सीधे घटनास्थल पर पहुंचे।
विधायक त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की मदद में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए तथा शीघ्र आवश्यक राहत उपलब्ध कराई जाए।
इस दौरान बड़ी संख्या में गांववासी भी मौजूद रहे। विधायक ने ग्रामवासियों से सीधा संवाद कर उनके कुशल-क्षेम की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
गांववासियों ने विधायक के इस संवेदनशील कदम की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश.





