अटल जी की पुण्यतिथि पर अटल चौक नौतनवां में अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
अटल जी की पुण्यतिथि पर अटल चौक नौतनवां में अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
आई एन न्यूज नौतनवां, डेस्क:
पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर नौतनवां स्थित अटल चौक पर उनकी प्रतिमा पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं नगर के सभी सभासदों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने अटल जी को स्मरण करते हुए कहा कि सेवा और सुशासन के एक नए युग का प्रारंभ करने वाले अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित को समर्पित था। उनके विचार, दर्शन और सिद्धांत हम सभी को राष्ट्र और समाज के कल्याण के लिए प्रेरणा देते रहेंगे। आज हम उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”
कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
इस मौके पर सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, संजय पाठक, अनिल जायसवाल, संजय मौर्या, राकेश जायसवाल, अशोक रौनियार, लल्लू जायसवाल, शिरीष पाण्डेय एवं प्रमोद पाठक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सभी ने अटल जी के विचारों को आत्मसात करने एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





