विधायक आज करेंगे आधा दर्जन सड़कों का लोकार्पण, गांव-गांव चौपाल लगाकर जानेंगे समस्याएं
विधायक आज करेंगे आधा दर्जन सड़कों का लोकार्पण, गांव-गांव चौपाल लगाकर जानेंगे समस्याएं
आराध्य देवी बनैलिया माता मंदिर में की पूजा-अर्चना,नौतनवा कस्बे में चाय की दुकान पर स्थानीय लोगों से की चर्चा,किसानों से सीधा संवाद कर खाद की किल्लत पर लेंगे फीडबैक।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आज अपने क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला में विधायक निधि से निर्मित लगभग आधा दर्जन सड़कों का विधिवत लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह क्षेत्रीय भ्रमण पर निकलेंगे और गांव-गांव चौपाल लगाकर स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सीधे तौर पर सुनेंगे। विधायक का यह प्रयास जनसंपर्क को मजबूत करने और लोगों की वास्तविक समस्याओं को नजदीक से समझने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
विशेष बात यह है कि नौतनवा क्षेत्र में हाल ही में बड़ी मात्रा में खाद उपलब्ध कराई गई है, इसके बावजूद कुछ किसानों को अब भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक स्वयं इस स्थिति का जायजा लेंगे और किसानों से सीधा संवाद कर समस्या के मूल कारणों को समझने का प्रयास करेंगे।
विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने आज अपने दिन की शुरुआत नौतनवा की आराध्य देवी बनैलिया माता के मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक की। उन्होंने क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत वे नौतनवा कस्बे के छापवा तिराहे पर स्थित एक चाय की दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने समर्थकों और स्थानीय लोगों के साथ बैठकर जलपान किया। इस दौरान लोगों से क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा भी की।
इस मौके पर नौतनवा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





