जरूरत से ज़्यादा खाद लेने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई–सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्री

जरूरत से ज़्यादा खाद लेने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई--सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्री
जरूरत से ज़्यादा खाद लेने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई--सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्री
समिति पर खाद का लेखा-जोखा देखते हुए मंत्री जी।

जरूरत से ज़्यादा खाद लेने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई–सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्री

सूर्य प्रताप शाही ने किया सोनौली के बी-पैक्स महुअवा का निरीक्षण, कहा- किसानों को समय से उचित दर पर मिल रहा यूरिया खाद।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: यूरिया खाद की किल्लत की हकीकत जानने के लिए उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (बी-पैक्स), महुअवा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम डाली निवासी एक किसान से उर्वरक खरीद को लेकर बातचीत की गई। किसान ने कृषि मंत्री को बताया कि उन्हें सरकारी निर्धारित दर ₹266.50 प्रति बोरी के हिसाब से खाद प्राप्त हुआ है। इस पर मंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को पारदर्शी व्यवस्था के तहत समय से और उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।
श्री शाही ने बताया कि इस बार पिछले वर्षों की अपेक्षा तीन हज़ार मैट्रिक टन अधिक खाद की आपूर्ति की गई है, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि खेत और खाद की खपत का ब्यौरा जुटाने के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। खेत की आवश्यकता से अधिक खाद लेने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
निरीक्षण से पूर्व कृषि मंत्री का नौतनवा विधानसभा के भेड़ही मार्ग पर भव्य स्वागत हुआ। विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में नारे के बीच समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया।
जरूरत से ज़्यादा खाद लेने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई--सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्रीइसके बाद मंत्री जी भाजपा नेता प्रदीप सिंह के गांव भेड़ही स्थित आवास पहुंचे और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने क्षेत्रीय किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और उर्वरकों की आपूर्ति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
मंत्री जी का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, प्रदीप पांडे, रवि वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे