विधायक ने सोनौली व बरवा खुर्द में सीसी रोड का किया लोकार्पण,नागरिकों से की मुलाक़ात
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सोनौली व बरवा खुर्द में सीसी रोड का किया लोकार्पण,नागरिकों से की मुलाक़ात।
विधायक निधि से हुआ विकास कार्य, जनसमस्याओं के समाधान का दिया भरोसा।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सोमवार को सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर ३ शास्त्री नगर में विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उपस्थित होकर विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक त्रिपाठी ने आमजन से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसी क्रम में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नौतनवा ब्लॉक के ग्राम बरवा खुर्द में भी विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नौतनवा नगर चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, ग्राम प्रधान विनय सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और आने वाले समय में हर गांव व नगर की सड़कें, नालियां और जनसुविधाओं से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं सुदृढ़ की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और हर व्यक्ति की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य वे पूरी निष्ठा से करते रहेंगे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश.





