जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया शुभारंभ

जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया शुभारंभ

जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया शुभारंभजनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया शुभारंभ
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवां नगर स्थित राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में एक दिवसीय जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
शुभारम्भ अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने प्रतियोगिता में भाग ले रही मुन्दर प्रसाद इंटर कॉलेज बरगदवां तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नौतनवां की टीमों के खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि का विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुलेखा त्रिपाठी ने अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और खेलों के प्रति रुचि विकसित होती है।
इस अवसर पर नगर के गणमान्य जन प्रतिनिधि और समाजसेवी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभासद धर्मात्मा जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, संजय मौर्या, विशाल जायसवाल, राकेश जायसवाल, राजकुमार गौड़ सहित विद्यालय के शिक्षकगण व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से योगदान दिया।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे