नौतनवा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा,दो अभियुक्त गिरफ्तार, सोना चांदी बरामद

नौतनवा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा,दो अभियुक्त गिरफ्तार, सोना चांदी बरामद
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना नौतनवा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने विगत दिनों घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गया जेवरात और नगदी बरामद की है।
घटना दिनांक 18 अगस्त 2025 की है, जब श्रीमती कमलावती देवी, पत्नी रामशरन, निवासी ग्राम सिसवां तौफिर, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज अपनी पुत्री सुन्दरी के साथ 8 अगस्त 2025 को राखी बांधने के लिए मायके जनपद सिद्धार्थनगर गई थीं। वापसी पर 18 अगस्त को जब वह अपने घर पहुंची, तो देखा कि घर का पिछला दरवाज़ा टूटा हुआ था और अंदर कमरे में बक्सा और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया गया कि सोने की बाली, टप्स, झुमकी, दो कील सहित अन्य कीमती सामान घर से गायब थे।
घटना की सूचना 26 अगस्त 2025 को पीड़िता द्वारा थाना नौतनवा में दी गई, जिस पर मु0अ0सं0 145/2025, धारा 305 (ए), 317(2), 331(4) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर राधा रानी इंडियन गैस सर्विस के पास स्थित पुलिया के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी में उनकी पहचान किशन उर्फ लवीश, पुत्र ओमप्रकाश सिंह (बहेलिया), उम्र लगभग 18 वर्ष, निवासी ग्राम सिसवां तौफिर, थाना नौतनवा के रुप मे हुई और इसके पास से ₹500 के 6 नोट (कुल ₹3000)एक एसबीआई बैंक पासबुक (खाता संख्या: 33033785269)
एक आधार कार्ड (संख्या: 795682446902)एक ज्वेलरी डब्बा जिसमें एक जोड़ी कान का फूल/टप्स (पीली धातु)एक जोड़ी झुमका (पीली धातु) जबकि दूसरे व्यक्ति शैलेन्द्र सिंह उर्फ अरुण सिंह उर्फ पदलाहे, पुत्र रामनिवास (बहेलिया), उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम सिसवां तौफिर, थाना नौतनवा के पास से ₹500 के 4 नोट (कुल ₹2000)एक आधार कार्ड (संख्या: 560710203116)
छोटी कान की बाली (पीली धातु) दो अदद कील (पीली धातु)पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश..


Translate »