सोनौली: बर्तन गली में बाइक टकराने के बाद जमकर मारपीट एक का सर फूटा दो चोटिल

सोनौली: बर्तन गली में बाइक टकराने के बाद जमकर मारपीट एक का सर फूटा दो चोटिल

सोनौली: बर्तन गली में बाइक टकराने के बाद जमकर मारपीट एक का सर फूटा दो चोटिल
सोनौली: बर्तन गली में बाइक टकराने के बाद जमकर मारपीट एक का सर फूटा दो चोटिल

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क : भारत-नेपाल के सोनौली कस्बे के बर्तन गली में आज एक बड़ा विवाद सामने आया। दुकानदारों द्वारा नाली पर किए गए अतिक्रमण के कारण आज दोपहर को एक बाइक से टकरा कर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
बताया गया है कि अर्जुन नामक एक सब्जी विक्रेता अपनी बाइक से बर्तन गली के रास्ते से गुजर रहा था, तभी उसकी बाइक से किराना व्यवसायी जोगिंदर के पैर से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।
बताया गया कि व्यवसायी जोगिंदर ने अर्जुन की बाइक छीनकर इलाज के पैसे मांगने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक और गाली-गलौज हुई, और फिर स्थिति और अधिक बिगड़ गई। दोनों पक्षों ने डंडा, हॉकी और बैट से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लगभग आधे घंटे तक तांडव मचते हुए देखा गया।
इस हिंसक संघर्ष के बाद, पुलिस चौकी से लगभग 300 मीटर दूर यह घटनाक्रम हुआ, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसका कोई ज्ञान नहीं हुआ। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, हालांकि मौके पर पहुंचने पर पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। दोनों पक्षों से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
चौकी प्रभारी बृजभान यादव ने बताया कि, “मारपीट की घटना दोपहर की है और हम अभी तक तहरीर का इंतजार कर रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई करेंगे।”
मारपीट में एक व्यक्ति के सिर में चोट आई है, जबकि दो-तीन लोग अन्य चोटिल हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई है।
पुलिस अब दोनों पक्षों से तहरीर का इंतजार कर रही है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे