डीआईजी ने की महाराजगंज पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना
डीआईजी ने की महाराजगंज पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
डीआईजी एस. चेनप्पा ने जनपद में आयोजित क्राइम मीटिंग में पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना भी मौजूद रहे।
डीआईजी ने साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए थानाध्यक्षों और साइबर सेल को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित और परिपक्व होने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जाए और समय रहते इन्हें नियंत्रित किया जा सके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण के प्रति गंभीरता व्यक्त की और सभी थानाध्यक्षों को साइबर प्रशिक्षण प्राप्त करने की सलाह दी।
डीआईजी ने मुकदमा पैरवी, ऑपरेशन क्लीन, लंबित मामलों, चोरी, लूट, गैंगस्टर, आईजीआरएस और ऑपरेशन कनविक्शन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। महाराजगंज पुलिस द्वारा लगातार 10 बार आईजीआरएस पोर्टल पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे सराहनीय माना।
उन्होंने ई-साक्ष्य, गांडीव पोर्टल, जेएमआईएस पोर्टल और सुदर्शन पोर्टल पर भी विशेष रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
डीआईजी ने कहा, “महाराजगंज पुलिस की कार्यप्रणाली सराहनीय है। इस जनपद ने अपराध नियंत्रण और जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है।”
मुलाकात के दौरान पुलिस अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली को और बेहतर बनाने की दिशा में कई कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





