19 लोगों की मौत के बाद सरकार ने सोशल मीडिया बैन का फैसला वापस लिया

19 लोगों की मौत के बाद सरकार ने सोशल मीडिया बैन का फैसला वापस लिया

19 लोगों की मौत के बाद सरकार ने सोशल मीडिया बैन का फैसला वापस लिया
कठोर विरोध और सत्तारूढ़ दल के दबाव के आगे झुकी सरकार, कैबिनेट बैठक में लिया गया सोशल मीडिया खोलने का निर्णय।
आई एन न्यूज काठमांडू डेस्क:
नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगाया गया प्रतिबंध वापस ले लिया है। सोमवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सूचना तथा संचार प्रविधि मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरूंग ने जानकारी दी कि कैबिनेट के फैसले के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को पुनः संचालन की अनुमति दे दी गई है।
हालांकि, मंत्री गुरूंग ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार को अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा, “इन्हीं मुद्दों को लेकर आंदोलन हो रहे थे, इसलिए सोशल मीडिया खोलने का निर्णय लिया गया है।”
बताया गया कि जिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाया गया था, उनमें एक्स (पूर्व में ट्विटर) भी शामिल था। प्रधानमंत्री के अनुसार, एक्स ने नेपाल में पंजीकरण कराने से इनकार कर दिया और नेपाल के राष्ट्रीय स्वाभिमान के खिलाफ प्रतिक्रिया दी। एक मंत्री ने बताया कि एक्स ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह नेपाल में पंजीकरण नहीं कराएगा।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंत्रिपरिषद को जानकारी देते हुए कहा, “हम डेढ़ साल से कह रहे थे कि उन्हें नेपाल के कानूनों का पालन करना होगा, पंजीकरण कराना होगा। जब किसी देश के स्वाभिमान पर हमला होता है, तो क्या ऐसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को छूट दी जानी चाहिए?”
सोमवार को राजधानी काठमांडू में जेन-जी (Gen-Z) युवाओं के प्रदर्शन के दौरान १७ लोगों की और इटहरी में २ लोगों की मौत हो गई थी। विरोध प्रदर्शन और सत्तारूढ़ दल के भीतर से उठे दबाव के कारण सरकार को सोशल मीडिया बैन के फैसले से पीछे हटना पड़ा।
गौरतलब है कि सूचना, संचार तथा प्रविधि मंत्रालय ने गत माह एक मंत्रीस्तरीय निर्णय के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बंद करने का आदेश दिया था।
(स्रोत नेपाल)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे