नेपाल के रूपंदेही जिले में कर्फ्यू हटा, लेकिन निषेधाज्ञा जारी; सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी

नेपाल के रूपंदेही जिले में कर्फ्यू हटा, लेकिन निषेधाज्ञा जारी; सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी

नेपाल के रूपंदेही जिले में कर्फ्यू हटा, लेकिन निषेधाज्ञा जारी; सरकार विरोधी प्रदर्शन जारीनेपाल के रूपंदेही जिले में कर्फ्यू हटा, लेकिन निषेधाज्ञा जारी; सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी
आई एन न्यूज भैरहवां डेस्क:
भारत के सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले में मंगलवार को कर्फ्यू पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। हालांकि, एहतियात के तौर पर प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है, जिसके तहत पांच या उससे अधिक व्यक्ति एक स्थान पर एकत्र नहीं हो सकते।
भैरहवा कस्बे की स्थिति सामान्य जरूर बताई जा रही है, लेकिन वहां के वातावरण में अब भी तनाव और सन्नाटा महसूस किया जा सकता है। सड़कों पर आवाजाही बेहद कम है और बाजारों में सामान्य चहल-पहल नहीं दिखाई दे रही है।
भैरहवा के पकलियहवा कृषि कैंपस के बाहर मंगलवार सुबह छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का यह प्रदर्शन स्थानीय प्रशासन और नेपाल सरकार की नीतियों के खिलाफ था। छात्रों का आरोप है कि सरकार जनसमस्याओं को लेकर पूरी तरह असंवेदनशील है और ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
भैरहवा कस्बे में अब छोटे वाहनों का संचालन धीरे-धीरे शुरू हो चुका है, लेकिन भारतीय सीमा से किसी भी तरह का वाहन नेपाल की ओर नहीं जा रहा है। सोनौली बॉर्डर पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है, और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बनी हुई है।
नेपाल के बुटवल कस्बे में इस समय बारिश हो रही है, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं। बारिश की तेज़ बूंदें भी उनका उत्साह कम नहीं कर सकीं। प्रदर्शनकारियों ने साफ़ कहा है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारियों की मांगों में सरकारी नीतियों में सुधार, महंगाई पर नियंत्रण, स्थानीय समस्याओं का समाधान और युवाओं को रोजगार जैसी मुख्य बातें शामिल हैं।

सूत्रों की मानें तो आज सुबह तेज बारिश के चलते कुछ समय के लिए विरोध प्रदर्शन की रफ्तार धीमी ज़रूर हुई, लेकिन वह थमा नहीं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश कर रहे हैं।
(संवाददाता नेपाल)

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे