स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान”का अध्यक्ष नौतनवा ने किया भव्य शुभारंभ

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान"का अध्यक्ष नौतनवा ने किया भव्य शुभारंभ

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान"का अध्यक्ष नौतनवा ने किया भव्य शुभारंभस्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान”का अध्यक्ष नौतनवा ने किया भव्य शुभारंभ।
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन के पावन अवसर पर आज से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ पूरे देश में किया गया। इसी क्रम में नौतनवां नगर में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कुँवर घनश्याम सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फीता काटकर किया।
इस अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य केंद्रों पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त प्रदान की जाएंगी। शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रतिदिन विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां पर स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र, दंत चिकित्सा, मानसिक स्वास्थ्य एवं नाक-कान-गला आदि से संबंधित जांच, परामर्श एवं दवाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सकों सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से डॉ. विपिन कुमार शुक्ला, डॉ. अमित राव गौतम, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. मंजुला शुक्ला, डॉ. संदीप पाण्डेय, डॉ. पूनम सिंह ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, अभय कुमार, राजकुमार गौड़, प्रमोद पाठक, फार्मासिस्ट सुरेंद्र दूबे, राजेश वर्मा, मो. सेराज, महेंद्र सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मीगण एवं आमजन उपस्थित रहे।
इस जनकल्याणकारी पहल से नगर की महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की आशा जताई जा रही है। साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार का “स्वस्थ भारत, सशक्त भारत” का संकल्प और अधिक सशक्त होता दिखाई दे रहा है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।
17 सितम्बर 2025:

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे