नेपाल नारायणगढ़-मुग्लिन मार्ग बंद, यात्री फंसे, आपातकालीन बैठक आयोजित

नेपाल नारायणगढ़-मुग्लिन मार्ग बंद, यात्री फंसे, आपातकालीन बैठक आयोजित

नेपाल नारायणगढ़-मुग्लिन मार्ग बंद, यात्री फंसे, आपातकालीन बैठक आयोजित
आई एन न्यूज काठमांडू, डेस्क:
नेपाल में लगातार हो रही वर्षा के कारण देश की मुख्य सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। विशेष रूप से नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड शुक्रवार रात से बंद है, जिससे हजारों यात्री रास्ते में ही फंसे हुए हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्रालय में आपातकालीन बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे यातायात मंत्री कुलमान घिसिङ ने सड़क विभाग, गृह मंत्रालय, यातायात व्यवसायी महासंघ और मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। बैठक में संबंधित निकायों ने विभिन्न सड़क खंडों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी।
नारायणगढ़-मुग्लिन मार्ग के तुइनखोला क्षेत्र में लगातार पहिरो (भूस्खलन) हो रहा है, जिससे सड़क को खोलना मुश्किल हो गया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, भूस्खलन वाले स्थान पर डोजर (भारी मशीनरी) तैनात की गई है, लेकिन लगातार मलबा गिरने के कारण काम नहीं हो पा रहा है।
सिर्फ नारायणगढ़-मुग्लिन ही नहीं, कोशी राजमार्ग और अरनिको राजमार्ग के भी कई हिस्सों में भूस्खलन के कारण यातायात बाधित है। सभी अवरुद्ध क्षेत्रों में सड़क खोलने का प्रयास जारी है, लेकिन खराब मौसम और लगातार गिरते मलबे ने राहत कार्यों को मुश्किल बना दिया है।
सरकार ने जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम तथा सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें। स्थिति सामान्य होने तक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।
(नेपाल सूत्र)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे