नेपाल यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें– नेपाल प्रशासन
नेपाल यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें– नेपाल प्रशासन
नागढुंगा-मुग्लिन सड़क दोनों ओर से यातायात के लिए खुली
आई एन न्यूज नेपाल डेस्क: प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
धादिङ जिले के बेनीघाट रोराङ गाउँपालिका-१० स्थित जवाङखोला (बाँदरे मोड़) में मंगलवार सुबह करीब ५:४० बजे सूखा भूस्खलन होने के कारण नागढुंगा-मुग्लिन सड़क अवरुद्ध हो गई थी। इससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यात्रियों को काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ा।
भूस्खलन के कारण आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था, जिससे काठमांडू आने-जाने वाले सैकड़ों वाहन फँस गए। यात्रियों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए सड़क विभाग ने वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की सलाह दी थी।
लगभग १० घंटे की कड़ी मेहनत के बाद, संबंधित अधिकारियों ने मलबा हटाकर सड़क को फिर से दोनों ओर से यातायात के लिए खोल दिया है। इलाका पुलिस कार्यालय मुग्लिन के पुलिस निरीक्षक प्रतीक सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि अब सड़क पूर्ण रूप से संचालित है।
स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों की तत्परता से यह कार्य संभव हो सका। हालांकि, भविष्य में ऐसे घटनाओं से निपटने के लिए स्थायी समाधान की आवश्यकता पर भी बल दिया जा रहा है।
यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
(नेपाल सूत्र)





