बेसहारा हुए छह मासूम बच्चे – विधायक नौतनवा ने परिजनों को दिया हर संभव मदद का भरोसा

बेसहारा हुए छह मासूम बच्चे – विधायक नौतनवा ने परिजनों को दिया हर संभव मदद का भरोसा

बेसहारा हुए छह मासूम बच्चे – विधायक नौतनवा ने परिजनों को दिया हर संभव मदद का भरोसा
दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड होमगार्ड की मौत।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
बीते रात नौतनवा क्षेत्र के छपवा टोल प्लाजा के पास एक हृदय विदारक सड़क हादसे में 62 वर्षीय रिटायर्ड होमगार्ड मिठाई प्रसाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वे महराजगंज जनपद के कौलही गांव के निवासी थे। इस हादसे ने न सिर्फ एक परिवार का सहारा छीन लिया, बल्कि पूरे गांव को गमगीन कर दिया।
मिठाई प्रसाद का अंतिम संस्कार आज शाम को नौतनवा के चंडी घाट पर संपन्न हुआ, जहां भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने उनके प्रति सम्मान और शोक को दर्शाया। चंडी घाट पर हो रहे दाह संस्कार में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी भी स्वयं पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि इस दुःख की घड़ी में वे अकेले नहीं हैं।
विधायक त्रिपाठी ने कहा, “हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। जो भी संभव होगा, हर स्तर पर मदद की जाएगी। जल्द ही हम उनके घर जाकर बच्चों की स्थिति को समझेंगे और आवश्यक कदम उठाएंगे।”
ग्रामीणों ने बताया कि मिठाई प्रसाद ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके छह बच्चे हैं – जिनमें चार बेटियाँ और दो छोटे पुत्र शामिल हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। न तो रहने के लिए स्थायी स्थान है, न ही दो वक्त की रोटी का कोई सहारा।
गांववासियों ने विधायक से मांग की कि मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता, पेंशन और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई व पालन-पोषण हेतु उचित सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।
इस मौके पर क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। हर आंख नम थी, और हर मन यही प्रार्थना कर रहा था कि ईश्वर मृत आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे