सोनौली में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को स्वनिधि योजना तथा स्वच्छता का दिया गया प्रशिक्षण

सोनौली में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को स्वनिधि योजना तथा स्वच्छता का दिया गया प्रशिक्षण

सोनौली में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को स्वनिधि योजना तथा स्वच्छता का दिया गया प्रशिक्षण

सोनौली में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को स्वनिधि योजना तथा स्वच्छता का दिया गया प्रशिक्षण
स्वच्छता ही सेवा अभियान, सोनौली बॉर्डर पर चला श्रमदान कार्यक्रम

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत कार्यालय परिसर, सोनौली में आज दोपहर पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत सभी रेहड़ी-पटरी एवं पथ-विक्रेताओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें योजना के लाभों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान स्वच्छता को लेकर भी विशेष रूप से जागरूक किया गया, जिससे नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में इन विक्रेताओं की भूमिका सुनिश्चित हो सके।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, जिसमें पात्र लाभार्थियों को इस योजना के तहत मिलने वाले आवास लाभ के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आदर्श नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष हबीब खान ने की। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने किया, जिन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया और पात्रता की जानकारी उपस्थित लोगों को दी।
इस अवसर पर नगर के कई सम्मानित सभासद, वरिष्ठ लिपिक संजय श्रीवास्तव, लिपिक हरिकेश गौड़, विजय यादव, अनुज शुक्ला, सुजीत कुमार सोनू गौड़ सहित नगर पंचायत के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी ने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और जनकल्याण के लिए अपने सुझाव भी साझा किए।
बता दे कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना ही नहीं था, बल्कि नगर में स्वच्छता और व्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने हेतु विक्रेताओं को प्रेरित करना भी था।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे