वृद्ध महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गांव में दहशत का माहौल

वृद्ध महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गांव में दहशत का माहौल

वृद्ध महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गांव में दहशत का माहौल
एसपी सोमेन्द्र मीणा ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अपराधी की तलाश में तीन टीमें गठित।
वृद्ध महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गांव में दहशत का माहौलआई एन न्यूज बरगदवा डेस्क:
बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरहना में एक वृद्ध महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव की रहने वाली 65 वर्षीय जुगलावती देवी पर बीती रात करीब दो से तीन बजे के बीच उस वक्त हमला किया गया, जब वह अपने घर के पीछे बने शौचालय में गई थीं।
अज्ञात हमलावर ने अचानक हमला करते हुए जुगलावती देवी का गला रेतने का प्रयास किया और साथ ही उनके हाथ की नसों को भी बेरहमी से काट दिया। गंभीर रूप से घायल जुगलावती देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। बुधवार की सुबह पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेन्द्र मीना स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए। एसपी मीणा ने बताया कि अपराधी की पहचान और शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए तीन अलग-अलग जांच टीमों का गठन किया गया है।
घटना के बाद जुगलावती देवी के पति रामबिसुन प्रजापति ने बताया कि घटना के समय वह सो रहे थे। उनकी पत्नी की चीख-पुकार सुनकर वह बाहर भागे, तब तक हमलावर फरार हो चुका था। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी पर बेहद बेरहमी से हमला किया गया, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे