नौतनवा: एक दिन की अधिशासी अधिकारी बनी रिंकला

नौतनवा: एक दिन की अधिशासी अधिकारी बनी रिंकला

नौतनवा: एक दिन की अधिशासी अधिकारी बनी रिंकला नौतनवा: एक दिन की अधिशासी अधिकारी बनी रिंकलाएक दिन की अधिशासी अधिकारी बनी रिंकला: नौतनवा नगर पालिका की अनूठी पहल से नारी सशक्तिकरण को मिला नया आयाम

आई एन न्यूज नौतनवा,डेस्क:
नगर पालिका परिषद नौतनवा द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के तहत नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक और सराहनीय पहल की गई। इस पहल के अंतर्गत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, नौतनवा की इंटर की छात्रा रिंकला पुत्री श्री हरेश्याम को एक दिन के लिए अधिशासी अधिकारी (Executive Officer) नियुक्त किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अधिकारी श्री संदीप कुमार सरोज के मार्गदर्शन में किया गया।
रिंकला ने अपने कार्यकाल की शुरुआत सुबह 10 बजे नगर पालिका कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुनने से की। उन्होंने जनता दर्शन कार्यक्रम में आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
रुस्तम नामक व्यक्ति की राशन कार्ड न होने की शिकायत पर उसका प्रार्थना पत्र प्राप्त कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
सुमित वर्मा की बहन के हाईस्कूल प्रमाण पत्र में पिता का नाम गलत दर्ज होने की समस्या पर, नाम संशोधन हेतु प्रार्थना पत्र स्वीकार किया गया।
अभियान जायसवाल का जन्म प्रमाण पत्र, धीरेन्द्र (निवासी मधुबन नगर) का मृत्यु प्रमाण पत्र, और विद्या यादव की एसेसमेंट नकल भी जारी की गई।
आवास योजना में लापरवाही बरतने वाले एक कर्मचारी को दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया, जो रिंकला की प्रशासनिक सक्रियता और समझदारी का उदाहरण बना।
रिंकला ने इस दौरान नगर पालिका के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया तथा प्रशासनिक प्रक्रिया, कार्य प्रणाली, अधिशासी अधिकारी के दायित्वों को निकट से समझा। उन्होंने कहा कि यह अनुभव न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि उन्हें आगे चलकर सिविल सेवा या अन्य प्रशासनिक क्षेत्रों में जाने के लिए प्रेरित भी करेगा।
बधाइयाँ और शुभकामनाएँ
कार्यक्रम की समाप्ति पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने, अपनी अनुपस्थिति में दूरभाष के माध्यम से रिंकला को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्रमुख लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, अशोक कुमार, विशाल जायसवाल, संतोष श्रीवास्तव, दीपू प्रजापति, सत्यप्रकाश, विंध्याचल सिंह, अफरोज अहमद, श्रवण कुमार, कमलेश पासवान, अमित कन्नौजिया सहित नगर पालिका के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे