एएसपी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नौतनवा में बालिकाओं को किया जागरूक
एएसपी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नौतनवा में बालिकाओं को किया जागरूक
आई एन न्यूज नौतनवा, डेस्क: स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज, क्षेत्राधिकारी, मिशन शक्ति टीम, एन्टी रोमियो टीम तथा साइबर क्राइम टीम द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं एवं शिक्षिकाओं को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों, गुड टच और बैड टच की पहचान, साइबर अपराधों से बचाव आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व सहायता हेतु संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों — 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102 और 108 (स्वास्थ्य सेवाएं), 1930 (साइबर अपराध शिकायत), तथा 1098 (बाल सहायता हेल्पलाइन) — के बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह, महिला समृद्धि योजना जैसी महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर बालिकाओं को उनके अधिकारों और उपलब्ध सरकारी सहायता के प्रति जागरूक किया गया।
बता दे कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में सुरक्षा की भावना को प्रबल करना रहा।
विद्यालय प्रशासन ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए इस तरह के कार्यक्रमों को छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





