लक्ष्मीपुर ब्लाक परिसर में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी द्वारा फलाहार कार्यक्रम आज

लक्ष्मीपुर ब्लाक परिसर में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी द्वारा फलाहार कार्यक्रम आज

लक्ष्मीपुर ब्लाक परिसर में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी द्वारा फलाहार कार्यक्रम आजलक्ष्मीपुर ब्लाक परिसर में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी द्वारा फलाहार कार्यक्रम आज
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क:
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर विकासखंड स्थित ब्लॉक परिसर में आज सोमवार को फलाहार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्रतधारी श्रद्धालु, स्थानीय कार्यकर्ता तथा शुभचिंतक उपस्थित होगें।
यह फलाहार कार्यक्रम नवरात्रि के दौरान प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें क्षेत्रीय लोगों को एक साथ आकर भक्ति और सेवा के वातावरण में सहभागिता का अवसर मिलता है। आज तीसरे पहर से प्रारंभ होने वाले इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं के बैठने से लेकर फलाहार वितरण तक की संपूर्ण व्यवस्था विधायक प्रतिनिधियों एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं द्वारा कुशलतापूर्वक की गई है।
कार्यक्रम की देखरेख कर रहे विधायक प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश मिश्रा ने बताया कि फलाहार की पूरी व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से की गई है ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर फलाहार करें और माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता के यह आयोजन लोगों को न केवल अध्यात्म से जोड़ेगा, बल्कि क्षेत्रीय एकता और सहयोग की भावना को भी सशक्त करेगा।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे