नौतनवा मां काली मंदिर परिसर में गरबा और डांडिया की धूम, महिलाओं-बच्चियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
नौतनवा मां काली मंदिर परिसर में गरबा और डांडिया की धूम, महिलाओं-बच्चियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।
आई एन न्यूज नौतनवा,डेस्क:
नवरात्रि के पावन अवसर पर नौतनवा कस्बे के प्राचीन मां काली मंदिर (पुराना नौतनवा मंदिर परिसर) में गरबा एवं डांडिया नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देर रात तक चला, जिसमें नगर की बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं और बच्चियां मां दुर्गा की भक्ति में लीन होकर डांडिया व गरबा की धुन पर झूमती नजर आईं। पूरा मंदिर परिसर भक्ति और उत्सव के रंग में सराबोर हो गया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन मां काली मंदिर समिति द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अमित जायसवाल ने की। आयोजन में समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित की।
आयोजन में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:अध्यक्ष: अमित जायसवाल
कोषाध्यक्ष: गोपालजी लोहिया,महामंत्री: पंकज उपाध्याय, विनोद पटवा, सुनील द्विवेदी, अमित श्रीवास्तव, संरक्षक: वीरेंद्र कुमार मद्धेशिया, महावीर जायसवाल, रमाशंकर सिंह,उपकोषाध्यक्ष: रमेश मद्धेशिया, उपाध्यक्ष: अमित जायसवाल, मनोज कुमार जायसवाल, विनोद कुमार जायसवाल, राकेश कुमार जायसवाल, संतोष कुमार जायसवाल, मंत्री: संतोष कुमार जायसवाल, उदयभान चौधरी, रवि मद्धेशिया, नंदू जायसवाल, कल्याण चंद मद्धेशिया, अमित आनंद, संतोष मद्धेशिया, मीडिया प्रभारी: गुड्डू जायसवाल, विधि सलाहकार: रमेश वर्मा,कार्यकारी सदस्य: जगदंबा वर्मा, बबलू जायसवाल, सुरेंद्र मौर्य एवं राकेश वर्मा विनोद जायसवाल।
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए नवयुवक सेवा समिति के सभी पदाधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुव्यवस्था एवं श्रद्धा का पूरा ध्यान रखा गया।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सहयोग और भक्ति का संचार करते हैं। मां काली मंदिर परिसर में भविष्य में भी इस तरह के आयोजन लगातार किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम का समापन माता रानी की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।
( देखें लाइव ) https://www.facebook.com/share/v/1CPAMb8g5J/





