सोनौली: देर रात तक जनसेवा में जुटे रहे विधायक, सुबह से ही नागरिकों से मुलाक़ात का सिलसिला जारी
सोनौली: देर रात तक जनसेवा में जुटे रहे विधायक, सुबह से ही नागरिकों से मुलाक़ात का सिलसिला है जारी।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: नौतनवा विधान सभा क्षेत्र के नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के कैम्प कार्यालय पर आज सुबह से ही नागरिकों से मुलाक़ात का दौर शुरू हो गया। सुबह 6:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक सम्मानित नागरिकों की भीड़ कैम्प कार्यालय में जुटी रही। विधायक ने एक-एक कर क्षेत्रवासियों से मुलाक़ात की, उनका कुशल-क्षेम जाना और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। तत्पश्चात उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए।
गौरतलब है कि विधायक ऋषि त्रिपाठी रात देर तक क्षेत्र के भ्रमण पर रहे, जहाँ उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से मुलाक़ात की, उनके दुख-सुख में सहभागी बने और कई सामाजिक कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज कराई। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने देर रात कैम्प कार्यालय पहुँचकर रात्रि विश्राम किया।
सुबह होते ही वे पुनः जनसेवा में जुट गए। क्षेत्र के लोगों से उनकी निरंतर मुलाक़ात और समस्याओं के समाधान हेतु सक्रियता ने नागरिकों के बीच एक संवेदनशील और कर्मठ जनप्रतिनिधि की छवि को और भी मजबूत किया है।
जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वे केवल राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा को अपना धर्म मानते हैं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





