श्रीरामलीला मंचन का विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों से बोले – राम हमारे आदर्श

श्रीरामलीला मंचन का विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों से बोले – राम हमारे आदर्श

श्रीरामलीला मंचन का विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों से बोले – राम हमारे आदर्शश्रीरामलीला मंचन का विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों से बोले – राम हमारे आदर्श हैं
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विकासखंड के ग्राम सभा मुड़िला में आयोजित भव्य श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ बुधवार की देर रात नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने फीता काटकर और भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर किया। उद्घाटन समारोह में भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति देखी गई। रामलीला की शुरुआत होते ही माहौल भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर विधायक श्री त्रिपाठी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम हम सभी के लिए आदर्श, पूजनीय और अनुकरणीय हैं। उनका जीवन हमें सत्य, सेवा और संयम का मार्ग दिखाता है।” उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना के साथ-साथ धर्म और सदाचार की प्रेरणा भी देते हैं।
विधायक ने ग्राम प्रधान रामबेलास साहनी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “ग्राम प्रधान गांव के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं और समय-समय पर समस्याओं को लेकर संवाद करते हैं, जो एक अच्छी पहल है।”
रामलीला मंचन के उद्घाटन समारोह में नौतनवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, ग्राम प्रधान रामविलास साहनी, प्रधान संजय मद्धेशिया, सभासद राहुल दुबे, व्यापारी नेता संतोष जायसवाल तथा चंचाई माता सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष पांडे सहित क्षेत्र के तमाम सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में रामलीला समिति की ओर से सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया गया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे