सोनौली: विधायक ऋषि त्रिपाठी का भव्य स्वागत, व्यापारियों से की नगर की समस्याओं पर चर्चा

सोनौली: विधायक ऋषि त्रिपाठी का भव्य स्वागत, व्यापारियों से की नगर की समस्याओं पर चर्चा
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
गुरुवार की देर शाम भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व के कस्बा सोनौली में विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम नगर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी एवं समाजसेवी, भाजपा नेता संजीव जायसवाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित किया गया, जहां उन्होंने विधायक को पारंपरिक पटका पहनाकर एवं मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया।
विधायक ऋषि त्रिपाठी का सोनौली आगमन अचानक हुआ, लेकिन जैसे ही इसकी जानकारी नगरवासियों और व्यापारियों को हुई, लोग उनसे मिलने के लिए उमड़ पड़े। नगर भ्रमण के दौरान विधायक त्रिपाठी व्यापारियों से रूबरू हुए और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि नगर की मूलभूत समस्याओं, विशेषकर नालियों और सड़कों के निर्माण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव जायसवाल के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। संजीव जायसवाल ने अपने व्यापारी साथियों के साथ मिलकर विधायक का जोरदार स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम में नौतनवा नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी और ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया को भी पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता दीपक बाबा, रवि वर्मा, महेंद्र जायसवाल, गुरु मद्धेशिया, सहित अनेक गणमान्य लोग और नगरवासी उपस्थित रहे। इसी क्रम में अमित गुप्त के प्रतिष्ठान पर उपस्थित सम्मानित नागरिकों, व्यापारियों से मुलाक़ात कर कुशल क्षेम लिया।
गौरतलब है कि पूरा कार्यक्रम सौहार्द और आत्मीयता के माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें विधायक ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





