महिला सशक्तिकरण की मिसाल: छात्रा आर्या जायसवाल बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: छात्रा आर्या जायसवाल बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: छात्रा आर्या जायसवाल बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष
आई एन न्यूज आनंद नगरडेस्क:
महराजगंज जिले के आनंद नगर जीआरपी थाने में बुधवार को महिला सशक्तिकरण के तहत आयोजित कार्यक्रम में चंद्र चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा आर्या जायसवाल ने एक दिन की थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। इस पहल का उद्देश्य बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाना, अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और सुरक्षा संबंधी जानकारी देना था। आर्या ने थाने की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा कानूनों को समझते हुए बेटियों को आत्मरक्षा में निपुण बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 व 1098 की जानकारी दी। इस अवसर पर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सहित थाना स्टाफ, यात्री व स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे