पटाखा गोदामों और फैक्ट्रियों की शुरू हुई जांच, कारोबारियो में मचा हड़कंप

पटाखा गोदामों और फैक्ट्रियों की शुरू हुई जांच, कारोबारियो में मचा हड़कंप

पटाखा गोदामों और फैक्ट्रियों की शुरू हुई जांच,कारोबारियों में 

हड़कंप
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
आगामी दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्वों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अनहोनी से बचाव के लिए प्रशासन ने पटाखा गोदामों और फैक्ट्रियों की व्यापक जांच शुरू कर दी है।
इस क्रम में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पटाखा गोदामों की जांच की और सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया। अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर), निकासी मार्ग, स्टोरेज की स्थिति, और लाइसेंस की वैधता जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
जिन विक्रेताओं के पास वैध लाइसेंस है, उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल निर्धारित स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री करें और किसी भी स्थिति में सुरक्षा नियमों की अनदेखी न करें। वहीं, बिना अनुमति संचालित हो रहे गोदामों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान एडीएम नौतनवा नवीन कुमार, स्थानीय पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों का दौरा किया। इस दौरान कई स्थानों पर अग्निशमन उपकरणों की स्थिति भी जांची गई। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा ऐसी लापरवाही पाई गई, तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने त्योहारों के दौरान किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए एक विशेष टीम का गठन भी किया है, जो लगातार निगरानी रखेगी। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए पर्व मनाएं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे