नौतनवा में चला स्वच्छता अभियान,पालिका अध्यक्ष ने क्लोरीन गोली किया वितरण
नौतनवा में चला स्वच्छता अभियान,पालिका अध्यक्ष ने क्लोरीन गोली किया वितरण
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर के वार्ड नं. 01, इंदिरा नगर स्थित मलीन बस्ती में पहुंचकर लोगों को क्लोरीन की गोलियां वितरित कीं। इस अभियान का उद्देश्य साफ और कीटाणुरहित पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करना है।
पालिका अध्यक्ष ने बताया कि प्रति परिवार औसतन 200 लीटर पानी को स्वच्छ बनाने के लिए क्लोरीन की गोलियां दी जा रही हैं। एक गोली 20 लीटर पानी को शुद्ध और पीने योग्य बनाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और पानी को शुद्ध करने के लिए क्लोरीन की गोलियों का नियमित रूप से प्रयोग करें।
अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा,“जो परिवार अपने नल के पानी पर निर्भर हैं, उनके लिए यह गोली बहुत उपयोगी है। इससे पानी को स्वच्छ और कीटाणुरहित बनाया जा सकता है। हमारा उद्देश्य है कि हर वार्ड में यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिल सके।”
इस मौके पर वार्ड सभासद प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार, प्रमोद पाठक, दीपू प्रजापति, मजीद, सुजीत चौधरी, अमित कुमार, कमलेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





