जनता का विश्वास, ऋषि त्रिपाठी का प्रयास — विकास की ओर बढ़ता नौतनवा
जनता का विश्वास, ऋषि त्रिपाठी का प्रयास — विकास की ओर बढ़ता नौतनवा

लक्ष्मीपुर में विधायक रिषी त्रिपाठी का जनसंपर्क अभियान, विरोधियों की बढ़ी बेचैनी,जनता से सीधे संवाद, समस्याओं का मौके पर समाधान.
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क:
नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी का आज का दिन पूरी तरह लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र की जनता को समर्पित रहा। जनसंपर्क और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए पहचाने जाने वाले विधायक त्रिपाठी ने आज ग्राम कजरी में अपनी विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण कर विकास कार्यों की एक और कड़ी जोड़ी।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनकी अगवानी की। उन्होंने नागरिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की समस्याएं भी सुनीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इसके बाद विधायक रामनगर ग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। यहां भी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
दिनभर के जनसंपर्क अभियान के बाद देर शाम विधायक ऋषि त्रिपाठी नौतनवा डाक बंगले पहुंचे, जहां उन्होंने फिर एक बार आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों से संवाद किया।
गौरतलब है कि लगातार क्षेत्र में सक्रियता और जनता से सीधा जुड़ाव विधायक रिषी त्रिपाठी को अन्य राजनेताओं से अलग बनाता है। उनकी ये जनमुद्दों पर फोकस वाली सक्रियता अब विरोधी नेताओं की नींदें उड़ाने लगी है। क्षेत्रीय राजनीति में उनकी बढ़ती पकड़ और लोकप्रियता को देखकर विरोधी खेमा असहज होता नज़र आ रहा है।
महाराजगंज: उत्तर प्रदेश।





