जनता की परेशानी का तत्काल समाधान हमारी पहली प्राथमिकता– ऋषि त्रिपाठी

जनता की परेशानी का तत्काल समाधान हमारी पहली प्राथमिकता-- ऋषि त्रिपाठी

जनता की परेशानी का तत्काल समाधान हमारी पहली प्राथमिकता-- ऋषि त्रिपाठीजनता की परेशानी का तत्काल समाधान हमारी पहली प्राथमिकता– ऋषि त्रिपाठी विधायक
विकास की राह पर नौतनवा: विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया ग्राम भ्रमण, विकास कार्यों का लोकार्पण और जनसंवाद
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में विकास की गूंज एक बार फिर सुनाई दी, जब क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज नौतनवा विकासखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उनका यह दौरा सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता से दिल से जुड़ने की एक सजीव मिसाल बन गया है।
अपने भ्रमण के दौरान विधायक सबसे पहले ग्राम राजाबारी पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड और नाले का लोकार्पण किया। यह सड़क और नाला अब ग्रामवासियों को बारिश में कीचड़ और जलभराव से मुक्ति दिलाएगा। लोकार्पण के दौरान गांववासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और इस विकास कार्य के लिए आभार जताया।
राजाबारी में नागरिकों से संवाद के दौरान विधायक ने न केवल उनकी कुशलक्षेम पूछी, बल्कि हर समस्या को पूरी संवेदनशीलता से सुना। मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि “जनता की परेशानी का तत्काल समाधान ही हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।”
इसके बाद श्री त्रिपाठी परसा मलिक गांव पहुंचे, जहां उन्होंने श्री धीरज प्रताप सिंह के नए शोरूम का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने धीरज प्रताप को नई शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, “युवा उद्यमियों को आगे बढ़ता देखना सौभाग्य की बात है। ऐसे प्रयास न केवल आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि गांव की आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा देते हैं।”
गौरतलब है कि .यह दौरा एक राजनेता की नहीं, बल्कि एक जनसेवक की भावना से ओतप्रोत रहा—जो सड़क से लेकर शोरूम तक, जनता के हर सुख-दुख में शामिल होता है।
निश्चित ही, ऋषि त्रिपाठी का यह दौरा नौतनवा क्षेत्र में विकास और जनसंपर्क की एक नई बयार लेकर आया है। जनता और जनप्रतिनिधि के बीच यह आत्मीय जुड़ाव लोकतंत्र की असली ताकत है।
लोकार्पण और उद्घाटन के दौरान मुख्य रूप से नौतनवा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया भाजपा नेता प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे