चेयरमैन नौतनवा ने बच्चों को सिखाया हाथ धोना, संचारी रोगों से बचाव का दिया मंत्र
चेयरमैन नौतनवा ने बच्चों को सिखाया हाथ धोना, संचारी रोगों से बचाव का दिया मंत्र
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
स्वच्छ भारत मिशन को ज़मीन पर उतारने की दिशा में नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कमान संभाल ली है। इसी क्रम में वे आज नगर के मधुबन इंटर कॉलेज पहुँचे, जहाँ उन्होंने बच्चों को संचारी रोगों की जानकारी दी और उनसे बचाव के उपाय भी विस्तार से समझाए।
विद्यालय परिसर में बच्चों को हाथ धोने का सही तरीका सिखाते हुए त्रिपाठी ने कहा, “अगर हम स्वच्छ रहेंगे, तो स्वस्थ रहेंगे और स्वस्थ नागरिक ही देश के विकास की असली पूंजी होते हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि यदि लोग बीमार न हों, तो चिकित्सा पर खर्च होने वाला पैसा विकास कार्यों में लगाया जा सकता है।
इस कार्यक्रम में बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। पालिका अध्यक्ष के साथ प्रधानाचार्य राम सिंहासन यादव, मुक्तिनाथ त्रिपाठी, मोलहु प्रसाद प्रजापति, सभासद लल्लू जायसवाल, धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, अशोक कुमार, दीपू प्रजापति, सुजीत चौधरी, अमित कुमार, सुभाष चंद समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





