मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, पुलिस ने दी सुरक्षा की जानकारी

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, पुलिस ने दी सुरक्षा की जानकारी

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, पुलिस ने दी सुरक्षा की जानकारी
आई एन न्यूज आनंदनगर,डेस्क:
लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज, आनंदनगर में “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन पुलिस विभाग की ओर से छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और आपातकालीन सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
महिला पुलिस अधिकारी स्नेहलता ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्डलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और पुलिस आपातकालीन सेवा 112 जैसी जरूरी सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी संवेदनशीलता के साथ महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण करती हैं।
स्नेहलता ने महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, महिला परामर्श केंद्र, मिशन शक्ति अभियान और एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्यप्रणाली पर भी प्रकाश डाला। इसके साथ ही प्रदेश में स्थापित महिला साइबर सेल के कार्यों की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम पाण्डेय ने कहा, “बेटियाँ देश की शान हैं। जब तक वे शिक्षित और सुरक्षित नहीं होंगी, तब तक हम विकसित भारत की कल्पना नहीं कर सकते।”
इस अवसर पर पुलिस अधिकारी गौरव चौधरी, अविरल मिश्रा, कॉलेज की मिशन शक्ति नोडल अधिकारी डॉ. तृप्ति त्रिपाठी, प्रभारी अधिकारी डॉ. प्रीति यादव, डॉ. अर्चना दीक्षित, डॉ. सोनी कुमारी समेत शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश:

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे