बच्चों से अपील, परिवार व मोहल्ले के लोगों को स्वच्छता के प्रति करे जागरूक — बृजेश मणि त्रिपाठी
बच्चों से अपील, परिवार व मोहल्ले के लोगों को स्वच्छता के प्रति करे जागरूक — बृजेश मणि त्रिपाठी
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि,संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम एक समन्वित प्रयास है, जिसके तहत आमजन को स्वच्छ वातावरण, व्यापक सफाई, जलजमाव वाले स्थानों पर छिड़काव, स्वच्छ पेयजल और मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू और मलेरिया के प्रसार को रोकने के लिए जागरूक किया जाता है।”
उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे खुद साफ-सफाई रखें और अपने परिवार व मोहल्ले के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें, जिससे समाज में संचारी रोगों का प्रभाव कम हो सके। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में विशेष सतर्कता की जरूरत होती है क्योंकि इस समय जलजमाव और गंदगी के कारण मच्छरजनित रोग तेजी से फैलते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय सिंह, राम शरण पटेल, किशोर गुप्ता, सुस्मिता रावत, नंदनी वर्मा, प्रियंका, मुस्कान अग्रहरी, बंदना, सत्यप्रकाश, प्रमोद पाठक, सुजीत चौधरी, अमित कुमार, सुभाष चंद, ईश्वर जायसवाल सहित अनेक शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने भी स्वच्छता और संचारी रोगों से बचाव के विषय में चित्र और नारे प्रस्तुत कर सभी को जागरूक करने का प्रयास किया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





