राष्ट्रीय एकता दिवस, थाना सोनौली में “एकता दौड़”- छात्रों व पुलिस बल ने दिया एकता का संदेश

राष्ट्रीय एकता दिवस, थाना सोनौली में “एकता दौड़”- छात्रों व पुलिस बल ने दिया एकता का संदेश

राष्ट्रीय एकता दिवस, थाना सोनौली में “एकता दौड़”- छात्रों व पुलिस बल ने दिया एकता का संदेशराष्ट्रीय एकता दिवस पर थाना सोनौली में “एकता दौड़” का आयोजन- छात्रों व पुलिस बल ने दिया एकता का संदेश
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को थाना सोनौली परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में “एकता दौड़ (Run for Unity)” का आयोजन किया गया।
इस दौड़ में थाना सोनौली के पुलिस बल के साथ सेंट जेवियर्स स्कूल (St. Xaviers School) के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एकता दौड़ सेंट जेवियर्स स्कूल से प्रारंभ होकर सोनौली के राष्ट्रीय राजमार्ग तक निकाली गई, जहाँ प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज में आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखनी चाहिए।”
दौड़ में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को मिष्ठान वितरण कर राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे