नववर्ष पर विधायक ने लक्ष्मीपुर,नौतनवा में कार्यकर्ताओं व नागरिकों से की मुलाक़ात

नववर्ष पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने लक्ष्मीपुर,नौतनवा में कार्यकर्ताओं व नागरिकों से की मुलाक़ात

लक्ष्मीपुर क्षेत्र में विधायक नौतनवा कार्यकर्ता सम्मानित नागरिकों, व्यापारियों से मुलाकात कर नूतन वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज नव वर्ष के शुभ अवसर पर लक्ष्मीपुर ब्लॉक और नौतनवां का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्तागण एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से आत्मीय मुलाक़ात कर उनका कुशलक्षेम जाना और सभी को नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

माता बनैलिया मंदिर में महिलाओं से आशीर्वाद लेते हुए।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। विधायक ने सभी से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। नागरिकों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को विधायक के समक्ष रखा, जिनमें विकास कार्य, जनकल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मुद्दे प्रमुख रहे।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर पर नौतनवा नगर के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, नौतनवा विकासखंड के तमाम ग्राम प्रधान, व्यापारी, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक सहित महिला मंडल की महिलाएं उपस्थित रहे। जिन्होंने नूतन वर्ष की शुभकामना देते हुए उन्हें आशीष प्रदान किया।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे