वीर बाल दिवस पर नौतनवा में निकली नमन यात्रा, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने गुरु साहिबजादों को किया नमन

वीर बाल दिवस पर नौतनवा में निकली नमन यात्रा, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने गुरु साहिबजादों को किया नमन

वीर बाल दिवस पर नौतनवा में निकली नमन यात्रा, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने गुरु साहिबजादों को किया नमनवीर बाल दिवस पर नौतनवा में निकली नमन यात्रा, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने गुरु साहिबजादों को किया नमनवीर बाल दिवस पर नौतनवा में निकली नमन यात्रा, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने गुरु साहिबजादों को किया नमन
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सिखों के दसवें गुरु, गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबजादों के बलिदान दिवस ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर नौतनवा कस्बे में भव्य नमन यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी नमन यात्रा में शामिल हुए और जनता चौक के पास आयोजित भव्य कार्यक्रम में गुरु साहिबजादों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास में अद्वितीय है। उन्होंने कम उम्र में ही अत्याचार और अन्याय के खिलाफ खड़े होकर धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा है।
नमन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठन, युवा वर्ग और गणमान्य नागरिको मैं मुख्य रूप से नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, जितेंद्र जायसवाल, शामिल हुए। यात्रा के दौरान “वीर साहिबजादे अमर रहें” और “गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज की जय” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। जनता चौक पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने साहिबजादों के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में देश और समाज की एकता, अखंडता और सद्भाव के लिए प्रार्थना की गई। आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे