नौतनवा: धोखाधड़ी व बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार

नौतनवा: धोखाधड़ी व बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार

नौतनवा: धोखाधड़ी व बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। धोखाधड़ी व बलात्कार जैसे गंभीर आरोपों में वांछित यह अभियुक्त पुलिस के लिए लगातार सिरदर्द बना हुआ था।
पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष नौतनवा पुरुषोत्तम राव अपनी टीम के साथ बीती रात गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में जुटे हुए थे। इसी दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 199/2025, धारा 64(2) m, 318(4), 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सुनील चन्द पुत्र जोखू को गिरफ्तार किया गया। करीब 40 वर्षीय आरोपी को फरेन्दा क्षेत्र अंतर्गत फरेन्दा पुल के नीचे, महराजगंज जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का स्थायी पता ग्राम करैलिया, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज बताया गया है, जबकि वह वर्तमान में ग्राम दुर्गापुर, थाना नौतनवा में निवास कर रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना नौतनवा में मु0अ0सं0 109/2025, धारा 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसकी गिरफ्तारी को लेकर कई प्रयास किए जा रहे थे। थानाध्यक्ष नौतनवा पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे