सोनौली रैन बसेरा का एसडीएम नौतनवा ने किया औचक निरीक्षण, मची अफरा-तफरी

सोनौली रैन बसेरा का एसडीएम नौतनवा ने किया औचक निरीक्षण, मची अफरा-तफरी

चित्र-अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली पहुंचे रैन बसेरा.

सोनौली रैन बसेरा का एसडीएम नौतनवा ने किया औचक निरीक्षण, मची अफरा-तफरी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत–नेपाल सीमा पर स्थित आदर्श नगर पंचायत सोनौली के अंतर्गत सोनौली कस्बे के रोडवेज बस परिसर में बने रैन बसेरा का आज देर शाम उप जिलाधिकारी नौतनवा नवीन कुमार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली राहुल यादव भी मौके पर मौजूद रहे।
उप जिलाधिकारी ने रैन बसेरा में ठहरे लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही यात्रियों से उनके आवागमन एवं ठहरने से संबंधित समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, ठहरने की व्यवस्था, कंबल व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया गया।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेघर, जरूरतमंद एवं यात्रियों को ठंड, बारिश और प्रतिकूल मौसम से बचाने के उद्देश्य से प्रत्येक नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है। इन रैन बसेरों में लोगों के ठहरने, साफ-सफाई और कंबल आदि की समुचित व्यवस्था की जाती है।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली राहुल यादव ने बताया कि देर शाम उप जिलाधिकारी नौतनवा द्वारा रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए, जिससे समाज के हर वर्ग की देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
नगर पंचायत द्वारा रैन बसेरा की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि जरूरतमंदों और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे