नौतनवा बॉर्डर पर नशे की बड़ी खेप बरामद, गाजियाबाद का तस्कर दबोचा गया

नौतनवा बॉर्डर पर नशे की बड़ी खेप बरामद, गाजियाबाद का तस्कर दबोचा गया
नौतनवा बॉर्डर पर नशे की बड़ी खेप बरामद, गाजियाबाद का तस्कर दबोचा गया
सांकेतिक इमेज

नौतनवा बॉर्डर पर नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई, गाजियाबाद का तस्कर दबोचा गया। स्विफ्ट कार से 38 पैकेट चरस बरामद।

आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क: नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिहां पुलिस चौकी के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस और 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने एक स्विफ्ट कार को घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी के दौरान कार के अंदर लगे सीएनजी टैंक से 38 पैकेट में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में चरस बरामद की गई। इस मामले में गाजियाबाद निवासी एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और एसएसबी को लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में संपतिहां पुलिस चौकी के सामने चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोका गया। जब वाहन की गहन तलाशी ली गई तो सीएनजी टैंक को खोलने पर उसके अंदर से चरस के 38 पैकेट बरामद हुए।
पकड़े गए तस्कर से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह चरस को नेपाल से लाकर अन्य जिलों और राज्यों में सप्लाई करने की फिराक में था। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे