वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ ने विधायक को दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ ने विधायक को दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ ने विधायक को दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रदेश संरक्षक शिरीष पाण्डेय एवं महराजगंज के अध्यक्ष बीएन मिश्र ने आज देर शाम नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उन्हें बुके भेंट कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को नव वर्ष 2026 में उज्ज्वल राजनीतिक ऊंचाइयों को प्राप्त करने की कामना भी की।

वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ ने विधायक को दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
अध्यक्ष नौतनवा को शुभकामनाएं देते हुए..

इसी क्रम में वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी से भी मुलाकात की और उन्हें बुके भेंट कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। संघ के पदाधिकारियों ने नगर के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर अवनीश मिश्रा, अनिल गुप्ता और मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाने का संदेश दिया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे