नौतनवा में 8वीं भव्य निशान यात्रा: खाटू श्याम जी के जयकारों से गुंजा पूरा नगर
नौतनवा में 8वीं भव्य निशान यात्रा: खाटू श्याम जी के जयकारों से गुंजा पूरा नगर
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नगर पालिका नौतनवा क्षेत्र स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर से श्री श्याम मंदिर के स्थापना महोत्सव के अवसर पर हारे का सहारा, श्री खाटू श्याम जी के जयकारों के साथ भव्य 8वीं निशान यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया।
निशान यात्रा ठाकुर द्वारा मंदिर से प्रारंभ होकर जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक, पुरानी नौतनवा, मुख्य मार्ग, अटल चौक, सरदार शहीद भगत सिंह चौक तथा गांधी चौक से होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में निशान (ध्वज) लिए बाबा श्याम के भजनों पर झूमते नजर आए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
मंदिर पहुंचकर भक्तों ने बाबा के दरबार में श्रद्धा भाव से निशान अर्पित किए। इसके पश्चात भव्य आरती एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर यात्रा का समापन हुआ। पूरे वातावरण में “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।
पालिका अध्यक्ष ने की पुष्प वर्षा, नई परंपरा की शुरुआत
यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने लगभग दो दर्जन सभासदों एवं सहयोगियों के साथ बाबा श्याम जी की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर एक नई परंपरा की शुरुआत की। इस पहल की श्रद्धालुओं ने सराहना की।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा,श्री श्याम बाबा की कृपा से श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण इस निशान यात्रा में शहरवासियों की आस्था देखते ही बनती है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और आपसी सौहार्द को मजबूती मिलती है।”
जनप्रतिनिधियों व श्रद्धालुओं की रही सहभागिता रही।
निशान यात्रा में सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर, अनिल जायसवाल, संजय पाठक, राकेश जायसवाल, राहुल दूबे, विशाल जायसवाल, दुर्गेश कुमार, अशोक रौनियार, अमित यादव, जयप्रकाश मद्धेशिया सहित मनीष बेरीवाल, निखिल गोयल, प्रमोद पाठक, राजकुमार गौड़ एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





