एसएसबी ने पकड़ा तस्करी का मांस व गेहूं

एसएसबी ने पकड़ा तस्करी का मांस व गेहूं

एसएसबी ने पकड़ा तस्करी का मांस व गेहूं खनुवा /सोनौली
मराजंगज जिले के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली गांव के पास बुधवार को एसएसबी जवानों ने गश्त के दौरान दो अलग अलग घटनाओं में तस्करी कर नेपाल ले जाये जा रहे करीब पचास किलोग्राम मांस व गेंहू को पकड़ लिया। हालांकि एएसएसबी ने पूछताछ के बाद मांस को फिकवा दिया और यह कह रही है कि मांस मुर्गे के थे। पकड़े गये तस्करों से पूछताछ की जा रही है। सुबह करीब सात बजे हरदी डाली एसएसबी चौकी के जवान गश्त पर निकले। इसी दौरान बाइक पर एक बोरा लादे दो युवक नजर आये। जवानों ने उन्हें रोक बोरे को खुलवाया तो उनमें कटे मांस भरे हुये थे। मांस को बोरे समेत एसएसबी चौकी पर लाया गया। जिसे नेपाल ले जाया जा रहा था। वहीं एक दूसरी एसएसबी जवानों ने साइकिल से गेंहू लाद नेपाल जाय रहे तीन तस्करों को कुल छह बोरी गेंहू के साथ पकड़ा है। सभी पकड़े गये तस्करों से पूछताछ की जा रही है। (धमेन्द्र चौधरी खनुवा)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे