अंधेरे में भी उम्मीद की रोशनी बनकर पहुंचे चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी”
“अंधेरे में भी उम्मीद की रोशनी बनकर पहुंचे चेयरमैन बृजेश मणि
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपने गृह वार्ड 21 राजेंद्र नगर स्थित नई बस्ती के लोगों से मिलकर उनका दर्द साझा किया। भीषण गर्मी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव से जूझ रहे लोगों से मुलाकात कर उन्होंने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि भले ही अभी बिजली की व्यवस्था नहीं हो सकी है, लेकिन स्वच्छ पेयजल की सुविधा जल्द ही हर घर तक पहुंचाई जाएगी।
नई बस्ती के लोगों से भावुक अंदाज में बातचीत करते हुए चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि “मैं आपके हर दुख-दर्द में आपके साथ खड़ा हूं। बिजली काफी दूर से लानी है और नई बस्ती होने के कारण कई तकनीकी परेशानियां सामने आ रही हैं, फिर भी मेरा निरंतर प्रयास है कि जल्द से जल्द आपके घरों तक बिजली पहुंचे।”
उन्होंने कहा कि इस उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के जीवन कितना कठिन होता है, इसका एहसास उन्हें भी है। लोगों की पीड़ा को समझते हुए नगर पालिका लगातार समाधान की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध न करा पाना उनके लिए भी पीड़ा का विषय है।
चेयरमैन ने भरोसा दिलाया कि नगर पालिका की हर जरूरी सुविधा नई बस्ती तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “नई बस्ती के लोगों को किसी भी हाल में उपेक्षित नहीं रहने दिया जाएगा। नगर पालिका आपके साथ है और हर संभव मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।”
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।

