48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में सोनौली के दीपांशु जायसवाल ने जीता स्वर्ण पदक
48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में सोनौली के दीपांशु जायसवाल ने जीता स्वर्ण पदक
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क । महराजगंज जनपद के लिए गर्व का क्षण तब आया जब सोनौली निवासी दीपांशु जायसवाल ने 48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 80–90 किलोग्राम राइट हैंड वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
भोपाल स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में 5 से 8 जून तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दीपांशु ने अपने दमदार खेल, तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास के बल पर सभी मुकाबलों में जीत दर्ज कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि के साथ उनका चयन आगामी एशियन एवं अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिताओं के लिए भी किया गया है। उनकी सफलता पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
दीपांशु जायसवाल की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है और यह साबित करती है कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश



