नौतनवा विधानसभा में नौ नई सड़कों की सौगात, विधायक का जोरदार स्वागत
नौतनवा विधानसभा में नौ नई सड़कों की सौगात, विधायक का जोरदार स्वागत
सड़क मंजूर होते ही ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे ग्रामीण।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में नौ प्रमुख नई सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। सड़क निर्माण की स्वीकृति से उत्साहित नौतनवा से सटे ग्राम सभा पुरैनिहा और लोहसी के ग्रामीण गुरुवार की दोपहर ढोल-नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पहुंचे।
ग्रामीणों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए आभार प्रकट किया। ग्रामीणों का कहना था कि नई सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या का समाधान होगा।
इस दौरान ग्राम प्रधान विनय पांडे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति खुशी और आभार व्यक्त करते हुए सड़क निर्माण की स्वीकृति को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
स्वागत के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के प्रति आभार प्रकट करते हुए ग्रामीणों का भी आभार जताते हुए क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी सहित बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इस मौके पर ग्रामीणों को क्या कहा? देखें वीडियो।








































