नौतनवा-सोनौली में गूंजा नात-ए-पाक, भाईचारे के संदेश के साथ मनाया गया जश्न-ए-मिलादुन्नबी

अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली हबीब खान द्वारा जुलूस का स्वागत करते हुए .

नौतनवा-सोनौली में गूंजा नात-ए-पाक, भाईचारे के संदेश के साथ मनाया गया जश्न-ए-मिलादुन्नबी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर नौतनवा और भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में जश्न-ए-मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में विभिन्न आकर्षक झांकियों के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मदरसों के बच्चे, मौलवी, मुस्लिम समाज के सम्मानित लोग, व्यापारी-व्यवसायी तथा क्षेत्र के लोग शामिल हुए।
जुलूस में शामिल बच्चे धार्मिक एवं पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहे। जुलूस के दौरान रास्ते भर नात-ए-पाक की सदाएं गूंजती रहीं। बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जुलूस ने लोगों को प्रेम, शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।

भाजपा के नेता गण बधाई देते हुए।

जुलूस का नेतृत्व कर रहे मौलाना असगर को
भाजपा नेता रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल सहित तमाम लोगों ने स्वागत करते हुए सभी को जश्न-ए-मिलादुन्नबी की बधाई दी। लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
इसी क्रम में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित आदर्श नगर पंचायत सोनौली की ओर से श्रीराम-जानकी मंदिर चौराहे पर विशेष स्टॉल लगाया गया। नगर पंचायत सोनौली चेयरमैन हबीब खान के नेतृत्व में जुलूस में शामिल लोगों के बीच खुरमा और फल का वितरण किया गया। इस दौरान नगर के लोगों ने आपसी प्रेम और सद्भाव का परिचय देते हुए जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया।
जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में प्रेम, इंसानियत, शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। आयोजन के दौरान मुस्लिम समाज के साथ-साथ अन्य समुदाय के लोगों ने भी सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग किया।
जश्न-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर नौतनवा और सोनौली नगर धार्मिक उत्साह एवं खुशियों के माहौल में सराबोर नजर आया। विभिन्न स्थानों पर हुए स्वागत और सेवा कार्यक्रमों ने सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना रहा।

महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *