नौतनवा में मेधावी छात्रों को मिलेगा फ्री कंप्यूटर कोर्स

नौतनवा में मेधावी छात्रों को मिलेगा फ्री कंप्यूटर कोर्स
आई एन न्यूज ​नौतनवा डेस्क: सीमावर्ती क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी सामान्य वर्ग (General Category) के छात्रों के लिए एक बड़ी राहत और सुनहरा अवसर सामने आया है। पहली बार सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था की गई है।
​भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था सीआईटी कंप्यूटर वर्ल्ड (CIT Computer World) के डायरेक्टर राजीव शर्मा ने ‘ इंडो नेपाल न्यूज़’ से विशेष बातचीत में इस पहल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक सरकारी स्तर पर सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स की कोई विशेष योजना नहीं होने के कारण कई प्रतिभाशाली युवा आर्थिक अभाव में तकनीकी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि छात्रों की इसी समस्या को देखते हुए संस्था ने इस निःशुल्क प्रशिक्षण योजना की शुरुआत की है, ताकि आर्थिक तंगी किसी होनहार के भविष्य की राह में बाधा न बने।
​:. 12वीं के उत्तीर्ण सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र।
​ इच्छुक छात्रों को एक सामान्य ज्ञान (GK) परीक्षा में शामिल होना होगा।
​ परीक्षा में सफल होने वाले चयनित मेधावी विद्यार्थियों को एक वर्ष का ‘O Level’ कंप्यूटर कोर्स पूरी तरह निःशुल्क कराया जाएगा।
​गौरतलब है कि ‘O Level’ कंप्यूटर पाठ्यक्रम केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित संस्था राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) द्वारा संचालित किया जाता है। यह कोर्स युवाओं में आधुनिक तकनीकी कौशल विकसित करने के साथ-साथ विभिन्न केंद्र व राज्य स्तरीय सरकारी नौकरियों में अनिवार्य पात्रता के रूप में मान्य है।
​संस्था प्रबंधन ने क्षेत्र के सभी 12वीं पास योग्य युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है, जिससे वे तकनीकी रूप से दक्ष होकर आत्मनिर्भर बन सकें।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *