बहनों ने बांधी राखी, विधायक ने दिया सुरक्षा का वचन— विधायक आवास पर दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग”

बहनों ने बांधी राखी, विधायक ने दिया सुरक्षा का वचन— विधायक आवास पर दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग”
आईएन न्यूज, नौतनवा डेस्क:
भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पावन पर्व रक्षाबंधन नौतनवा में भावनाओं से सराबोर नजर आया। शुक्रवार की सुबह से ही नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पर बहनों की आवाजाही शुरू हो गई। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और नौतनवा नगर के अलग-अलग वार्डों से बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां विधायक आवास पहुंचीं।
बहनों ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को बारी-बारी से राखी बांधी, उनकी आरती उतारी और उनके सुखद एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की। इस दौरान बहनों ने विधायक से क्षेत्र की सुरक्षा, सम्मान और निरंतर विकास के लिए अपना सहयोग और संकल्प भी व्यक्त किया।
रक्षाबंधन के इस भावनात्मक अवसर पर ईश्वरीय ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी विधायक ऋषि त्रिपाठी को रक्षा सूत्र बांधा और विधिवत आरती उतारी। ब्रह्माकुमारी बहनों ने भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते की भावना को आत्मिक विश्वास और सामाजिक सुरक्षा से जोड़ते हुए विधायक से क्षेत्र की बहनों की सुरक्षा एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने भी बहनों के इस स्नेह और विश्वास को सम्मान के साथ स्वीकार किया। उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बहनों को नकद धनराशि एवं उपहार भेंट किए। इसके बाद विधायक ने बहनों को सम्मानपूर्वक उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की।
इस दौरान विधायक आवास पर पूरे दिन आत्मीयता और भाई-बहन के प्रेम का माहौल बना रहा। क्षेत्र से आई महिलाओं और बच्चियों के साथ विधायक ने आत्मीय संवाद भी किया।
रक्षाबंधन धागा नहीं, बल्कि भरोसे, सुरक्षा, सम्मान और जिम्मेदारी का ऐसा बंधन है, जो समाज को मजबूत बनाता है।
इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।

महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *