भाजपा राज में युवा बेरोजगार और किसान बेहाल’– लौटन राम निषाद
भाजपा राज में युवा बेरोजगार और किसान बेहाल’– लौटन राम निषाद

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क ।
समाजवादी पार्टी द्वारा नौतनवा विकासखंड के राजापुर अमवा चौराहा एवं जमुहानी चौराहा पर विधानसभा स्तरीय ‘जन पंचायत’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लौटन राम निषाद उपस्थित रहे। जन पंचायत में स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
जन पंचायत को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लौटन राम निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी उनके समर्थन में मजबूती से खड़ी रहेगी। भाजपा सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में प्रदेश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है और किसान अपनी फसलों का वाजिब दाम न मिलने से बेहाल हैं। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण समाज का हर वर्ग परेशान है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव ने की, जबकि मंच का सफल संचालन राजू दुबे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बैजू यादव, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव और विजय बहादुर गौतम सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक एवं सपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।








































