नौतनवा के प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर में बाबा रामनाथ दास की चादरपोशी संपन्न, बने नए महंत

नौतनवा के प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर में बाबा रामनाथ दास की चादरपोशी संपन्न, बने नए महंत

आई एन न्यूज ​नौतनवा डेस्क: कस्बे के वार्ड नंबर 6 वाल्मीकि नगर स्थित अति प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर (मरचाहे बाबा की कुटी) में लंबे समय से खाली चल रहे मुख्य पुजारी के पद पर अब आधिकारिक रूप से महंत की नियुक्ति हो गई है। पिछले कुछ वर्षों से इस मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना कर रहे बाबा रामनाथ दास के सेवा भाव को देखते हुए सनातन धर्म परिषद के संतों ने उन्हें मंदिर का नया महंत घोषित किया है।
​इस अवसर पर गोरखपुर से चलकर नौतनवा पहुंचे सनातन धर्म परिषद के संतों ने विधि-विधान के साथ बाबा श्री रामनाथ दास की चादरपोशी की। इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संतों ने उपस्थित रहकर अपनी संस्तुति दी। चादरपोशी के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सनातन धर्म परिषद प्रधान कार्यालय कैंपियरगंज, गोरखपुर के तमाम सदस्यों ने हिस्सा लिया और बाबा रामनाथ दास महाराज को महंत बनने की बधाई दी।
​कार्यक्रम में फरेंदा स्थित राम जानकी मंदिर के महंत बाबा मुकेश दास, सोनौली राम जानकी मंदिर के पुजारी निरंकार नाथ महाराज, सनातन धर्म परिषद से अवध बिहारी दास महाराज, बाबा रामदेव दास, बाबा धर्मदास, बाबा नंद गोपाल दास, बाबा दिनेश दास, बाबा जयप्रकाश दास और बाबा हरप्रसाद दास सहित क्षेत्र के तमाम भक्तजन मौजूद रहे। महाराजगंज, उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *